भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर के पार : कीर्तिवर्धन सिंह

3db274bb a668 4227 a41f 2570dbd26c6b

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया है, जो वित्त वर्ष 2019-20 में मात्र 56 अरब डॉलर था। सिंह ने 27 अगस्त को 20वें ‘सीआईआई इंडिया-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव 2025’ के मंच से कहा कि 1996 से 2024 तक 75 अरब डॉलर से अधिक के संचयी निवेश के साथ, भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जिम्बाब्वे गणराज्य के उपराष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. सी.जी.डी.एन. चिवेंगा और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों एवं राजनयिकों के साथ 20वें सीआईआई भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा और रक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत वित्तीय साझेदारियां बनाने और परिवर्तनकारी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि हम सामूहिक रूप से एक समृद्ध और समावेशी साझा भविष्य के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं।

राज्य मंत्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीका भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा और साथ ही याद दिलाया कि हाल ही में भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को G20 की स्थायी सदस्यता प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि भारत ने अफ्रीका में परियोजनाओं के लिए 12 अरब डॉलर से अधिक रियायती ऋण और 70 करोड़ डॉलर की अनुदान सहायता भी प्रदान की है। इसके अलावा, भारत ने अफ्रीकी युवाओं के लिए 50 हजार छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं, जिनमें से 42 हजार से अधिक का उपयोग पहले ही किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा हम वैश्विक मंच पर अफ्रीका के उचित स्थान पर जोर देते हैं। भारत ने जरूरत के समय अफ्रीका का समर्थन किया है। हमारे बीच आपसी विश्वास और सहयोगात्मक प्रयासों पर आधारित एक साझा भविष्य के निर्माण के लिए एक मजबूत द्विपक्षीय संबंध विकसित हो रहा है।

Spread the love

Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Sale of stakes in companies
Business

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

Sale of stakes in companies : केंद्र सरकार की विनिवेश रणनीति को लेकर शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी घटाने के बाद अब सरकार कुछ अन्य सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, […]

Spread the love
Read More