प्रयागराज: भाजपा नेता रणधीर यादव अपहरणकांड, चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

  • घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल, चित्रकूट जंगल में मिली स्कार्पियो
  • पत्नी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चार दिन से लापता हुए भाजपा नेता रणधीर यादव का पुलिस चार दिन बाद भी कुछ सुराग नहीं लगा पाई। उनकी स्कार्पियो चित्रकूट के जंगल में खड़ी मिली। स्कार्पियो बरामद होने की खबर मिलते ही किसी अनहोनी होने की आंशका को लेकर परिजन परेशान हैं। अगवा करने के बाद उनके साथ किसी अनहोनी की आंशका को लेकर पुलिस जंगल सहित कई इलाकों में खाक छान मारी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सनद रहे कि भाजपा नेता रणधीर यादव बीते 22 अगस्त को अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है उनके दो साथी भी गायब हैं। तीनों लोगों का मोबाइल फोन बंद है, इससे लेकर घरवाले ही नहीं स्थानीय पुलिस भी परेशान है। बताया जा रहा है कि इस मामले भाजपा नेता रणधीर यादव की पत्नी बबली यादव ने सोमवार को नवाबगंज थाने में दोनों साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक स्कार्पियो चित्रकूट जंगल में लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पड़ताल की तो पता चला कि यह स्कार्पियो भाजपा नेता रणधीर यादव की है। गायब हुए मोहम्मदपुर हथिगंहा निवासी रिटायर्ड सूबेदार राम अभिलाष यादव के बेटे रणधीर यादव कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी बबली यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर यादव नवाबगंज बाजार में एक ढाबे पर देखे गए थे। उसके बाद से रणधीर को किसी ने नहीं देखा। तब से उनका मोबाइल फोन बंद है। रणधीर यादव की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि उसका साथी राम सिंह भी लापता है। जो पीडब्ल्यूडी कर्मी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने रणधीर यादव और उनके दो साथियों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी उनका कुछ सुराग नहीं मिला।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More