समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ साझेदारी बढ़ा रहा भारत

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका की नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा का 26 अगस्त को समापन हुआ। उनका यह दौरा ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इस दौरान भारत और फिजी ने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करने के साथ ही अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया। इसके साथ ही भारत ने फिजी को अपना अहम ‘ग्लोबल साउथ’ साझेदार करार दिया और दोनों ही देशों ने एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर भी जोर दिया। समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में फिजी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीतिक पकड़ बढ़ाने के चीन के अथक प्रयासों की पृष्ठभूमि में, भारत फिजी के साथ अपने रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। यही वजह है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत अब अपने ग्लोबल साउथ और प्रशांत क्षेत्र के छोटे और द्वीपीय देशों के साथ साझेदारी मजबूत कर रहा है।

इसकी बानगी 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आते ही देखी गई थी, जब 33 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम ने फिजी की धरती पर कदम रखा था। तब भारत ने ‘फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइसलैंड कॉर्पोरेशन’ की शुरुआत की थी और इसके साथ ही मोदी सरकार ने किरीबाती, वानुआतु, तिमोर-लेस्ते और ब्रुनेई और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग बढ़ाना शुरू कर दिया, जो कि अभी तक अनवरत जारी है। ऐसे छोटे द्वीपीय देशों के साथ बढ़ते सहयोग से भारत न केवल ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभर रहा है, बल्कि इससे पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को दी नई ताकत भी मिल रही है।

पीएम राबुका से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत और फिजी भले ही महासागरों की दूरी पर हों, लेकिन हमारी आकांक्षाएं एक ही नाव पर सवार हैं। हम एक ऐसी विश्व व्यवस्था के निर्माण में भागीदार हैं, जहां ग्लोबल साउथ की स्वतंत्रता, विचारों और पहचान का सम्मान किया जाता है। विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ने एक बयान में कहा दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में राजनीतिक सहयोग, उच्च-स्तरीय संपर्क, व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गतिशीलता, रक्षा, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच संबंधों सहित संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। फिजी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक मूल्यवान साझेदार है और प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Delhi homeslider

बलात्कार और ‘डबल इंजन सरकार’: जिसे तुम नेता कहते हो, उसकी सोच बदबूदार है!

नई दिल्ली। देश में बलात्कार और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे अब खोखले प्रतीत होने लगे हैं। सवाल यह नहीं है कि अपराध क्यों हो रहे हैं सवाल यह है कि सत्ता में बैठे लोग इन पर चुप क्यों हैं? भारत की आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा […]

Read More
Delhi

शालीमार बाग में विकास की नई शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। एसी और एसडी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों, पार्कों और पार्किंग से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट […]

Read More
Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णयः गर्भ रखना है या नहीं, कचहरी कैसे ले सकती है फैसला

महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान कहा कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था को जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। यह टिप्पणी उस […]

Read More