ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड मामले में जेठ और ससुर चढ़े पुलिस के हत्थे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । यूपी के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय विवाहिता निक्की की हत्या करने आरोप में सोमवार को उसके जेठ और ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पहले जेठ को पकड़ा, इसके कुछ समय बाद ही ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आरोपी जेठ रोहित (28) और ससुर सत्यवीर को सिरसा टोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मुकदमे में निक्की का पति विपिन, भाई रोहित, मां और पिता नामजद हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। निक्की को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने गुरुवार रात ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित उसके घर में कथित तौर पर पीटा और फिर आग लगा दी। निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी।

दहेज लोभी पति बोला कोई पछतावा नहीं

आरोपी विपिन को पुलिस ने पकड़ा तो उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है। वहीं घटना के संबंध में कंचन द्वारा बनाए गए विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए। एक वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि निक्की को बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है जबकि एक अन्य वीडियो क्लिप में उसे आग की लपटों में सीढ़ियों से नीचे उतरते और फिर गिरते हुए दिखाया गया है।

विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और बाद में रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कथित कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली मार दी गई। उसकी मां दया (55) को भी उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब विपिन को सबूत इकट्ठा करने के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने एक उप निरीक्षक की बंदूक छीन ली और अधिकारियों पर गोली चलायी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। निक्की के परिवार ने आरोप लगाया कि 2016 में शादी के बाद से ही निक्की को प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल वाले की दहेज की मांग लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे।

परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही बेटी के ससुराल वालों को एक स्कॉर्पियो एसयूवी, एक मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए थे, लेकिन बाद में वे 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार देने की भी मांग करने लगे। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई रोहित से हुई है और वह इस घटना की गवाह है। उसने संवाददाताओं को बताया कि निक्की को उसके बेटे के सामने पीटा गया। पुलिस को यह भी बताया कि निक्की पर कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी गई थी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के एक अस्पताल ले जाते समय निक्की की मौत हो गई। मृतका के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटियों कंचन (29) और निक्की (26) की शादी 2016 में क्रमश: रोहित भाटी और विपिन भाटी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तब से वे दोनों बेटियों को प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज की मांग कर रहे थे।

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More