एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत, उनका शव एंबुलेंस के भीतर में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप

Dead body thrown from ambulance
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है
  • विभूतिखंड क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर आठ के बाहर खड़ी एंबुलेंस के भीतर 42 वर्षीय चालक वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार को उनका शव एंबुलेंस के भीतर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में चालक वीरेंद्र को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मूल रूप से सीतापुर जिले के सदर पुर थाना क्षेत्र स्थित बन गौवा गांव निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा अनिल कुमार बाल्मीकि की एंबुलेंस यूपी 32 एच एन 4503 चलाता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर आठ के बाहर एंबुलेंस खड़ी किया था। बताया जा रहा है कि आसपास में खड़ी करने वाले एंबुलेंस चालकों ने देखा कि वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा काफी देर से एंबुलेंस से बाहर नहीं निकला। पास में जाकर देखा कि वह कुछ बोल नहीं रहा है।

इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में एंबुलेंस से निकलवाकर वीरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त अपराध ने बताया इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि एंबुलेंस चालक वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, 60 पैसे बढ़े दाम; ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’; जानें नई कीमत Petrol and diesel prices hiked in Himachal : हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए अब पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, मेरी जान को खतरा था, इसलिए तुर्की में बदला गया विमान Threat to Donald Trump’s life : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान विमान बदले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि […]

Spread the love
Read More