अधेड़ व्यक्ति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

suicide
  • चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोजगारी, प्रेम प्रसंग या फिर वजह कोई और लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय गणेश लोधी ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे कमरे में साड़ी के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

चिनहट कस्बा स्थित पासी मोहल्ले में रहने वाले कौशल लोधी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे कौशल लोधी के 40 वर्षीय बेटे गणेश लोधी ने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार, दरोगा बिट्टू सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। चौकी प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक कौशल लोधी ने बताया कि उनके छह बेटों में गणेश बड़ा था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में गणेश की शादी खूशबू से हुई थी। गणेश के एक बेटी है। बताया जा रहा है कि गणेश लोधी शराब पीने का आदी था। घरवालों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनके रिश्तेदार के यहां शादी है, जिसमें पति-पत्नी शामिल होने गए थे। यह भी बताया कि वहां से आने के बाद गणेश ने खुदकुशी कर ली। गणेश ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

गाजीपुर : संदिग्ध हालात में मां-बेटे की मौत, कमरे में दोनों के मिले शव

Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More
Fraud
Central UP homeslider

रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!

Fraud रिश्तेदारों से भी रहें सावधान! डॉक्टर बोले- अब घर में किसी को नहीं बैठाना चाहिए रिश्तेदारी की आड़ में धोखाधड़ी, डॉक्टर को बैंक ने भेजा गारंटी का नोटिस! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। रिश्तेदारी का भरोसा जीतकर घर और परिवार तक पहुंच बनाने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि […]

Read More
Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More