सुरक्षा-व्यवस्था में बड़ी चूक: जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा रिटायर्ड फौजी

66bec8716a7d2 yogi adityanath 163304186 16x9 1
  • मामले को देख वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप
  • आनन-फानन में पुलिस ने भेजा अस्पताल
  • हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किसी मामले को लेकर गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित सिरौली गांव निवासी 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर कोई पदार्थ खाने के बाद मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दरबार पहुंच गए। उन्हें चकराता देख वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पूछा तो कहा मैं जहरीला पदार्थ सेवन कर यहां आया हूं। यह सुनते ही सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में इसकी सूचना गौतमपल्ली पुलिस को दी।

सुरक्षाकर्मियों की मदद से बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जहर खाने वाले बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी बताए जा रहे हैं, वहीं पुलिस इस बाबत अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित सिरौली गांव निवासी 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर पुत्र प्रेम सिंह गुर्जर गुरूवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचे। बताया जा रहा है कि जनता दरबार में मौजूद लोगों से उन्होंने कहा मैं जहरीला पदार्थ खाकर यहां आया हूं।

बुजुर्ग की बातें सुनते ही जनता दरबार में आए फरियादियों और वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ और आनन-फानन में गौतमपल्ली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बुजुर्ग किन लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही है।

प्रतीक यादव
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट आई, नहीं मिले चोट के निशान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर ने राजनीतिक गलियारों को शोक में डुबो दिया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद KGMU में पोस्टमार्टम […]

Read More
Untitled 9 copy
Analysis homeslider Raj Dharm UP

रोहित शेखर तिवारी याद है न आप लोगों को..!

राजीव तिवारी  पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की आज सुबह सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत ने यूपी की राजनीति और मीडिया से जुडे लगभग हर किसी को स्तब्ध कर दिया। आम तौर पर विवादों से दूर रहने वाले प्रतीक पिछले कुछ समय से अपनी शादी को‌ लेकर चर्चा में थे। और […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Raj Dharm UP

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

सैफई से लेकर लखनऊ तक प्रतीक की चर्चा लेकिन मुंह नहीं खोल रहे सपा के कार्यकर्ता नया लुक ब्यूरो भले ही सामाजिक रूप से सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच अनबन दिखती थी, लेकिन दोनों में बैर या कटुता का भाव नहीं था। विभिन्न मतभेदों के बाद जब दोनों एक दूसरे से […]

Read More