- आंशका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया
- इमलिया गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन शुरू की
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित इमलिया गांव निवासी 30 वर्षीय कुसुम यादव ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कमरे में दुपट्टा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान जान देने की वजह बीमारी का मामला सामने आ रहा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि देवा रोड पर स्थित इमलिया गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि इस पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुए। देखा कि महिला का शव दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार इमलिया गांव निवासी लवकुश यादव ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी कुसुम यादव का न्यूरो डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था। लवकुश ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को डॉक्टर के यहां दवा लेने गया था वापस आया तो पत्नी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बताया जा रहा है कि लवकुश यादव निजी वाहन चालक है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतका के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
