भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में तिरंगा यात्रा, हर घर पर राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील

विशेष संवाददाता

सिद्धार्थनगर। गौतमबुद्ध के जन्मस्थान से जुड़े भारत नेपाल सीमा के इस जनपद के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भारत की उत्तरी सीमा पर नेपाल से सटे इस भूभाग पर आयोजित इस यात्रा का विशेष महत्व है। इस यात्रा के आयोजक शचींद्र उर्फ गुड्डू त्रिपाठी भारत नेपाल मैत्री विद्वत परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय इस यात्रा के मुख्य अतिथि थे जबकि संयोजक शचींद्र नाथ उर्फ गुड्डू त्रिपाठी थे। यात्रा आरम्भ से पूर्व महात्मा गांधी जी का माल्यार्पण और गौतम सिद्धार्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष इस तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर होता आ रहा है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस भव्य यात्रा में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सहसंयोजक के रूप में सहभाग किया तथा जिला के पदाधिकारी विपिन सिंह, फ़तेहबहादुर सिंह, अजय उपध्याय, दीपक मौर्य घनश्याम मिश्रा, निशांत पांडे, सौरव त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, विकास पांडेय आदि लोगो ने शामिल होकर महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया ।

Purvanchal

“नारी शक्ति” सीमा क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सौंदर्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ

22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) महाराजगंज की पहल” उमेश चन्द्र त्रिपाठी  महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) महाराजगंज द्वारा “नारी शक्ति” कौशल विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया […]

Read More
Purvanchal

विना परमिट के महराजगंज जिले के फरेन्दा बाईपास पर चेकिंग के दोरान पकड़ी गई टूरिस्ट बस

यातायात निरीक्षक ने किया चालान नेपाल से कोलकाता जा रही थी बस उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में यातायात पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे फरेन्दा दक्षिणी बाईपास पर चेकिंग के दौरान नेपाल से लौट रही एक टूरिस्ट बस को रोका। जांच में पता चला कि बस का परमिट 28 अक्टूबर को ही समाप्त हो […]

Read More
Purvanchal

कमाल यूसुफ मालिक सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षाविद सगीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर। विभिन्न समाजसेवी, शैक्षणिक ,व खेलकूद आदि संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार व जेएसआई स्कूल पचपेड़वा ,बलरामपुर के फाउंडर प्रबन्धक सग़ीर ए खाकसार को “ कमाल यूसुफ मलिक उत्कृष्ट सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डुमरियागंज स्थित मौलाना आज़ाद पीजी कालेज के परिसर में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना […]

Read More