Sex का उबाल, पूरा देश बेहाल: अब महाराजगंज में धराया SEX रैकेट

IMG 20250813 WA0011

पूर्वांचल के महाराजगंज जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज! सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरूतिया इलाके में पुलिस ने सोमवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके से नौ कंडोम, 3 मैनफोर्स की गोलियां, 2 बियर की बोतले, 3 मोबाइल फोन और 3110 रुपए नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है सूत्रों के मुताबिक पुलिस को काफी दिनों से अमरूतिया क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर दो युवक और तीन महिलाएं मिले तत्काल सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह रैकेट लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और शहर में अन्य स्थानों पर भी इस तरह का गोरख धंधा चलने की आशंका है।

सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने मीडिया को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अमरूतिया मे सेक्स रैकेट चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को पकड़ा गया है। बरामद सामान और आरोपियों के बयानों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क ग्राहकों और संचालकों की पहचान में जुट गई है साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इस रैकेट के तार जिले के अन्य क्षेत्र या बाहर से जुड़े हैं या नहीं!  कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी सफलता मान रहे हैं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More