सोनौली बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश में थाईलैंड की एक महिला,दो गाइड गिरफ्तार

  • तीनों को दिल्ली ले जाने की थी योजना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सोनौली बॉर्डर के पास सुरक्षा एजेंसियों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। गुरुवार को कुनसेरवा गुरुद्वारा के समीप एक थाईलैंड महिला,दो कथित गाइड को अवैध रूप से सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड की 42 वर्षीय महिला सुपाप्रोन नेपाल से भारत में पगडंडी के रास्ते प्रवेश कर रही थी। इस दौरान स्थानीय युवक कैलाश यादव और इदु उर्फ वसीम उसकी मदद कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के विरुद्ध विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61 (2) में कार्रवाई की गई है।

शुरूआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि थाईलैंड की महिला दिल्ली जाने की फिराक में थी और कथित गाइड उसे गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश दिलाने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुट गई हैं।

वही उक्त प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड की महिला मिस सुपाप्रोन द्वारा नेपाल के रास्ते भारत मे अवैध रूप से घुसपैठ की जा रही थी इसके साथ ही थाईलैंड की महिला का सहयोग करने के आरोप में दो स्थानीय लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More