योगी सरकार में मंत्रियों पर भारी पड़ते अधिकारी!

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को PWD के अफसरों ने दिया गच्चा!

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार के मंत्रियों को कमतर भांपने वाले अफसरों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिभा शुक्ला, सुरेश राही के बाद संघर्षों से निकले हैवीवेट मंत्री दया शंकर सिंह को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गच्चा दिया।हुआ ये कि मंत्री दयाशंकर सिंह के विधानसभा क्षेत्र में बगैर जानकारी दिए एक पुल का कथित तौर पर उद्घाटन कर दिया गया, जिसको लेकर मंत्री व स्थानीय विधायक दयाशंकर सिंह ने कड़ी आपत्ति किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सदन से लेकर बाहर तक यही घोषणा रहती है कि विकास कार्यों के उद्घाटन में बिना भेद-भाव के सभी दलों के विधायकों न सिर्फ बुलाया जाय बल्कि शिलापट पर उनका नाम भी अंकित किया जाय। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाजपा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गृहमंत्री अमितशाह तक सीधा संपर्क रखते हैं। इस प्रकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बेहद नाराज सिंह ने कहा कि वह इसकी शिकायत ऊपर तक करेंगे। साथ ही अधिकारियों पर पर विपक्ष से मिलने का आरोप भी लगाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया नगर विधायक व परिवहन मंत्री ने आधी रात के आसपास कटहर नाला पर बने पुल का दौरा किया। दयाशंकर सिंह को जानकारी मिली थी कि उनको बताये बगैर कटहर नाला में नवनिर्मित पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

इससे तमतमाए मंत्री मंगलवार रात करीब 12 बजे संवाददाताओं के साथ बलिया शहर के कटहरनाला पहुंच गए और वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर बिफर पड़े। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

परिवहन मंत्री ने कहा, “दिमाग खराब न हो। यहां का विधायक और मिनिस्टर मैं हूं। हम लोगों को बता नहीं रहे हो और (पुल) खुलवा दे रहे हो। तुम किसकी ओर से चल रहे हो, समझ रहा हूं। तुमने पुल खोलने की सूचना क्यों नहीं दी, जबकि मैं शहर में हूं? जान बूझकर तुम लोग ऐसा कर रहे हो।” दयाशंकर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर रसड़ा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के इशारों पर चलने का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए अधिकारी से कहा, “तुम यहां से चुनाव लड़ने वाले हो क्या? बसपा टिकट देने वाली है क्या? हो सकता है कि विधायक जी टिकट दिलवा रहे हों।”

परिवहन मंत्री ने बाद में मीडिया से कहा “अधिशासी अभियंता बताते थे कि अभी इस पुल का परीक्षण नहीं हुआ है और ना ही इसके उद्घाटन की अभी स्वीकृति मिली है इसलिए अभी इसका उद्घाटन नहीं किया जाएगा। हम लोगों ने कई बार कहा कि जल्दी कराओ, आवश्यकता है, आवागमन बाधित हो रहा है।”

मंत्री ने क्षेत्र में PWD की विश्वसनीयता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि साल 2015 से अब तक यहां एक नाला तक नहीं बन पाया। भुगतान पहले हो चुका है और काम आज तक नहीं हुआ। इस सरकार में अधिकारी इतना पावरफुल कैसे हो सकता है, कुछ तो बात है, तभी तो वह कर रहा है। वह मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को इग्नोर कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष को इग्नोर कर रहा है। कुछ तो बात है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More