आतंकी यासीन भटकल की तरह छांगुर भी अवैध धर्मांतरण कराकर कईयो को भटकाया

chhangur 1
  • पकड़े जाने पर बाबा जमालुद्दीन ने उगले कई अहम राज
  • बाबागिरी की आड़ में गोरखधंधा कर बनाया करोड़ों की संपत्ति
  • पुरूष ही नहीं सैकड़ों महिलाओं का कराया धर्मांतरण

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कुछ साल पहले नेपाल-बिहार सीमा से गिरफ्तार आतंकी यासीन भटकल ने यूपी के मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने में अहम भूमिका निभाई। ठीक इसी तर्ज पर अवैध धर्मांतरण के आरोप में जनपद बलरामपुर से दबोचा गया बाबा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर भी चल रहा था। फर्क सिर्फ इतना है कि यासीन नई उम्र के लड़कों को गुमराह कर उन्हें जरायम की दुनिया में धकेल रहा था तो बाबा छांगुर पुरुष और महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें गैर-मुस्लिम से मुस्लिम बना रहा था। यही पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि शातिराना दिमाग रखने वाला छांगुर लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर करोड़ों की संपत्ति बना लिया।

पुलिस की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि इसका तार विदेशों तक फैला हुआ है। इस काले करतूत की भनक जांच एजेंसियों और एसटीएफ टीम को उस समय लगी जब छांगुर से गहनता से पूछताछ की। देश और प्रदेश के लिए आतंक का पर्याय बने आतंकी यासीन भटकल ने कई युवाओं को अपने मिशन में कामयाब होने के लिए उन्हें बरगला कर तैयार किया।

UP STF की गिरफ्त में आने के बाद छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन

मानो उसी तर्ज पर जमालुद्दीन उर्फ छांगुर कईयो लोगों को बरगलाया और उनका धर्मांतरण करा दिया। सभी लोगों को इसकी जानकारी उस समय लगी जब राज्य की एसटीएफ को उसके खिलाफ अहम सुराग मिले। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की पैठ यूपी, महाराष्ट्र के अलावा विदेशों तक जाल बिछा रखा है। खास बात यह भी सामने आई है कि लोगबाग उसके चंगुल में फंसकर खुद की गाढ़ी कमाई भी लुटा दी, लेकिन वह करोड़ों रुपए इकट्ठा कर करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More