बीबीडी पुलिस चौकसी की खुली पोल: कुल्हाड़ी से वार फिर चली गोलियां गोलियों की गूंज से दहला इलाका

images 3 1716573904 e1749788461280
  • ताबड़तोड़ हुए हमले में एमबीए का छात्र जख्मी
  • घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार

लखनऊ। गुरुवार शाम लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी की सनसनाहट और गोलियों की तड़तड़ाहट बीबीडी इलाका थर्रा उठा। आधे घंटे के भीतर जिस तरह से दो भाइयों पर हमला कर घटना को अंजाम दिया, इससे बीबीडी चौकसी की पोल खुल गई। बीबीडी थाना क्षेत्र से चंद दूरी पर स्थित क्राउन मॉल के पास वर्चस्व की जंग को लेकर स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जान लेवा हमला बोल दिया। इस दौरान एमबीए के छात्र व उसके भाई जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से वार करने साथ-साथ कई राउंड गोलियां भी चलाई। हालांकि पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है। इस घटना से पूरा इलाका थर्रा उठा। मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब एमबीए के छात्र अभिषेक कुमार शर्मा अपने भाई राहुल कुमार शर्मा के साथ पेपर देकर लौट रहा था तभी हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

पीड़ित छात्र ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि द निहाल सिंह, यशराज मिश्रा, चारु पासी, गौरव मिश्रा सहित आठ-दस अन्य लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही छात्र भाई समेत वहां पहुंचा, आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और असलहे से फायरिंग भी की।
बताया जा रहा है कि इस हमले में छात्र बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर इलाके में अपनी दबंगई और दबदबा कायम रखने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित ने बीबीडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन कर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More