नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से छात्रावास, कैंटीन भवन का शिलान्यास

काठमांडू। नेपाल में मस्तंग जिले के लोमंथांग ग्रामीण नगर पालिका में रविवार को श्री दिव्य दीप माध्यमिक विद्यालय में नए छात्रावास भवन और कैंटीन ब्लॉक की आधारशिला रखी गई, जिसका निर्माण भारत की वित्तीय सहायता से किया जा रहा है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख प्रसन्ना श्रीवास्तव और लोमंथांग ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष तासी न्हार्बू गुरुंग ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

भारतीय दूतावास ने कहा श्री दिव्य दीप माध्यमिक विद्यालय के लिए छात्रावास भवन और कैंटीन ब्लॉक का निर्माण भारत सरकार की वित्तीय सहायता से ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत 3.76 करोड़ नेपाली रुपये की परियोजना लागत से किया जा रहा है। भारत सरकार के अनुदान का उपयोग शौचालय, स्नानघर, भोजन कक्ष के साथ रसोई ब्लॉक, विश्राम कक्ष और अन्य संबद्ध सुविधाओं के साथ छात्रावास भवन के निर्माण के लिए किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय राजनयिक श्रीवास्तव ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-नेपाल विकास साझेदारी के विकास, विस्तार और विविधीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नेपाल सरकार और लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर इस साझेदारी को और गहरा और मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीवास्तव ने लोवो न्यीफुग नामड्रोल नोरबुलिंग मठवासी स्कूल का भी दौरा किया। इस मठवासी स्कूल का छात्रावास भवन वर्तमान में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से एचआईसीडीपी के हिस्से के रूप में 4.14 करोड़ नेपाली रुपये की परियोजना लागत पर बनाया जा रहा है।

बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल की मदद करता रहा है। 2003 से भारत सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पुल, नदी प्रशिक्षण, पेयजल, विद्युतीकरण, कृषि, संस्कृति तथा सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल में 573 एचआईसीडीपी शुरू की हैं, जिनमें अकेले मस्तंग जिले में 17 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More