यूपी के बौद्ध तीर्थस्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रही योगी सरकार

WhatsApp Image 2025 06 08 at 5.33.14 PM 1
  • – 5 देशों के 50 विशिष्ट मेहमानों ने यूपी में की ‘बोधि यात्रा’
  • – कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम से आया प्रतिनिधिमंडल
  • – दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रैवल एजेंट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहे शामिल
  • – मेकांग-गंगा सहयोग के तहत 2 से 7 जून तक आयोजित हुई ‘बोधि यात्रा’
  • – श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ, वाराणसी जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों की हुई ब्रांडिंग
  • – दल ने आनंद बोधि वृक्ष, जेतवन विहार, पिपरवाही स्तूप, महापरिनिर्वाण स्तूप का किया भ्रमण
  • – धम्मेक स्तूप, अशोक स्तंभ और विभिन्न बौद्ध संग्रहालयों के महत्व से परिचित हुआ प्रतिनिधिमंडल
  • – सीएम योगी ने स्वयं प्रतिनिधिमंडल से मिलकर दी यूपी के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थलों की जानकारी

लखनऊ, 08 जून। योगी सरकार बौद्ध सर्किट के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) के तहत ’बोधि यात्रा’ नामक एक ’फैमिलियराइजेशन ट्रिप’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा 02 से 07 जून तक चली, जिसमें आसियान के पांच देशों- कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इस दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रैवल एजेंट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल थे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बौद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ’बोधि यात्रा’ का उद्देश्य श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ, वाराणसी, लखनऊ और आगरा जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रदर्शित करना था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आनंद बोधि वृक्ष, जेतवन विहार, पिपरवाही स्तूप, महापरिनिर्वाण स्तूप, धम्मेक स्तूप, अशोक स्तंभ और विभिन्न बौद्ध संग्रहालयों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने बौद्ध सर्किट के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटक सुविधाओं को बढ़ाने और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है।

इससे पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर प्रदेश की समृद्ध बौद्ध धरोहर की जानकारी दी। पर्यटन विभाग ने परंपरागत स्वागत और विशेष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अतिथियों को बौद्ध स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया। ’बोधि यात्रा’ के दौरान बी2बी बैठकों का आयोजन भी किया गया, जिसने भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार का यह प्रयास न केवल उत्तर प्रदेश की बौद्ध विरासत को विश्व मंच पर ले जाएगा, बल्कि वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देकर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि में भी योगदान देगा।

Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

तीन-चार गोली शरीर पर लगते ही हुआ लहुलुहान, हालत गंभीर जमीन पर निर्माण कराने के विवाद में सुखविंदर ने नईम को मारी गोली कटरा बक्कास गांव में हुई वारदात का मामला, पुलिस अधिकारी मौके पर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार, तलाश में पुलिस की पांच टीमें रवाना ए अहमद सौदागर […]

Read More