Headline

Film Review : जल संकट और बेरोजगारी के मुद्दे पर लेखक निर्देशक प्रदीप अग्रवाल का रियलिस्टिक सिनेमा “तुम लौट आना जिंदगी

Film Review : जल संकट और बेरोजगारी के मुद्दे पर लेखक निर्देशक प्रदीप अग्रवाल का रियलिस्टिक सिनेमा “तुम लौट आना जिंदगी

फिल्म समीक्षा: “तुम लौट आना जिंदगी”
प्रेजेंटर: जय भोलेनाथ आर्ट्स
लेखक, निर्माता निर्देशक: प्रदीप अग्रवाल
कलाकार: आदित्य शर्मा, दीप्ति जयप्रकाश, विशाल शर्मा, गौरव बाजपेयी, अनुपमा शुक्ला, अमिता विश्वकर्मा, अजय कुमार सोलंकी
अवधि: 1 घंटा 53 मिनट
सेंसर: U/A
रेटिंग: 3 स्टार्स

ग्रामीण भारत में आज भी जल संकट एक बहुत बड़ी समस्या है जिससे प्रतिदिन लाखों लोग जुझ रहे हैं. देश में बेरोजगारी भी युवाओ के लिए बड़ी मुसीबत है. लेखक, निर्माता और निर्देशक प्रदीप अग्रवाल ने इन्हीं समस्याओं पर एक भावनात्मक फिल्म बनाई है जिसका नाम है “तुम लौट आना जिंदगी”. जय भोलेनाथ आर्ट्स के बैनर तले निर्मित फिल्म “तुम लौट आना जिंदगी” समाज के कई मुद्दों पर बात करती है, साथ ही आज के नफरत भरे माहौल में हिंदू मुस्लिम एकता को भी दिखाती है।

इस हिन्दी पिक्चर की स्टोरी एक रिटायर्ड टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी के देहांत के बाद बेहद तन्हाई और बेचैनी भरी जिंदगी गुजार रहे हैं. फिल्म उनके द्वारा डायरी पर लिख रही कविता की पंक्तियों से शुरू होती है “शाम ढले, इसी छत के तले तुम लौट आना जिंदगी”. फिल्म को बेहद कलात्मक और रचनात्मक ढंग से बनाया गया है.

ऋषिकेश मुखर्जी से प्रभावित निर्माता निर्देशक प्रदीप अग्रवाल ने एक सामाजिक और पारिवारिक सिनेमा का निर्माण किया है. फिल्म के कई संवाद याद रह जाते हैं. जब रिटायर्ड टीचर कहते हैं “बेरोजगारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर देगी.” तो ये डायलॉग हमारे समाज का कड़वा सच उजागर करता है. एक दृश्य में य़ह संवाद आता है “इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म है.”

फिल्म “तुम लौट आना जिंदगी” में रिटायर्ड टीचर का चरित्र आदित्य शर्मा ने बखूबी निभाया है. उनका हावभाव, चेहरे का एक्सप्रेशन और संवाद अदायगी प्रभावी है. उनकी स्वर्गवासी पत्नी के रोल मे दीप्ति जयप्रकाश ने प्रभावित किया है। रिटायर्ड अध्यापक के विशेष मित्र असलम के रोल को विशाल शर्मा ने बड़ी सच्चाई से निभाया है। फिल्म में डॉक्टर का चरित्र गौरव ने और नर्स की भूमिका अनुपमा शुक्ला ने बेहतर ढंग से निभाई है। बेरोजगार युवती के रोल मे अमिता विश्वकर्मा और एक बेरोजगार लड़के की भूमिका अजय कुमार सोलंकी ने अदा की है।

फिल्म मे एक ही गीत है जिसका संगीत प्रदीप रंजन ने दिया है और गीत सीमा अग्रवाल ने लिखा है। फिल्म के डीओपी अशोक त्रिवेदी का कैमरा वर्क अच्छा है वहीँ कृष्णा की एडिटिंग तकनीकी रूप से बेहतर है. फिल्म वितरक राजकेश भदौरिया प्रचारक संजय भूषण पटियाला है.

फिल्म “तुम लौट आना जिंदगी” की स्टोरी और किरदार वास्तविक जीवन के इतने करीब हैं कि दर्शक इमोशनल तौर पर इससे जुड़ जाएंगे. कई दृश्य तो आंखें नम कर देने वाले हैं. यह फिल्म ऑडिएंस को विचार करने पर भी मजबूर करेगी। इस सामाजिक संदेश वाली पिक्चर को एक बार अवश्य देखा जाना चाहिए।

 

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More