राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी

WhatsApp Image 2025 06 01 at 9.07.50 AM

करीब चार तक होगा पुलिस महानिदेशक का कार्यकाल

लखनऊ। भारतीय सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अफसर राजीव कृष्ण प्रदेश पुलिस के नए मुखिया बन गए हैं। राजीव कृष्ण ने शनिवार शाम रिटायर हुए डीजीपी प्रशांत कुमार से अपने पद का चार्ज भी ले लिया।

डीजीपी बनने की रेस में कई वरिष्ठ अफसर कतार में खड़े रहे, लेकिन इस दौड़ में राजीव कृष्ण आगे हो गए।
इससे पहले राजीव कृष्ण सतर्कता निदेशक और यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष रूप में कार्यरत रहे। बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है, राजीव कृष्ण जून 2029 तक सेवा में बने रहेंगे।

 डीजीपी की कुर्सी की गरिमा लौटाएंगे,,,

नए डीजीपी ने कहा है कि वह डीजीपी की कुर्सी व दफ्तर की गरिमा लौटाएंगे। अपराध नियंत्रण और सांप्रदायिक सद्भाव उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
शनिवार शाम कार्यभार संभालने के बाद राजीव कृष्ण ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति है और क्या कार्रवाई हुई, इसकी समीक्षा होगी। डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के दौरान कहा कि बेलगाम अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Ayodhya Donation Controversy
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित

Ayodhya Donation Controversy प्रदीप सिन्हा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग राम मंदिर दान विवाद पर पतंजलि यादव की टिप्पणी विजय श्रीवास्तव अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के बीच लखनऊ के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी […]

Spread the love
Read More
Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More