भारत के सहयोग से श्रीलंका में बने ‘मॉडल विलेज’ का उद्घाटन

WhatsApp Image 2025 05 28 at 6.28.22 PM

कोलंबो। श्रीलंका के मन्नार में भारत के सहयोग से बने मॉडल गांव का सोमवार को उद्घाटन किया गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने मॉडल विलेज का उद्धाटन किया, जिसके बाद 24 जरूरतमंद परिवारों को उनके सपनों का घर मिल गया।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उद्घाटन समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास, निर्माण और आवास उप मंत्री माननीय टी.बी. सारथ ने संयुक्त रूप से मन्नार में जिम ब्राउन मॉडल विलेज का उद्घाटन किया और लाभार्थी परिवारों को सौंप दिया। माननीय सांसद जगदीश्वरन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में लिखा भारत सरकार के अनुदान सहायता घटक के साथ कार्यान्वित किए जा रहे मॉडल विलेज हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत श्रीलंका के 25 जिलों में से प्रत्येक में कम आय वाले परिवारों के लिए 24 घरों के मॉडल गांवों का निर्माण किया जा रहा है।

उच्चायोग ने बताया कि उद्घाटन समारोह से इतर भारतीय उच्चायुक्त ने मन्नार के बिशप ज्ञानप्रगासम एंथोनीपिल्लई से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत की विकास सहायता परियोजनाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रस्तावित और चल रही भारत-श्रीलंका पहलों पर चर्चा की, जिससे क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण लाभ होगा।

बता दें कि जरूरतमंद लोगों के बेहतर आवास के लिए भारत और श्रीलंका ने अक्टूबर 2018 में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। मॉडल गांवों के आवास कार्यक्रम के तहत श्रीलंका सरकार के साथ भारत का सहयोग 100 मॉडल गांवों में 2400 घर तैयार करने का है। इसके लिए भारत ने 120 करोड़ रुपये के अनुदान से 2400 मकान बनाने के लिए श्रीलंका के आवास एवं निर्माण तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ भागीदारी की थी। जुलाई 2019 में भारत के सहयोग से श्रीलंका के गम्पाहा में बने पहले मॉडल गांव का उद्घाटन किया गया था।

Spread the love

Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
Johar University Demolition
Uttar Pradesh

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

Johar University Demolition : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई अब लगभग तय मानी जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More