हज़रत शहीद सैयद मीरा शाह पहलवान बाबा का सालाना उर्स शुरू: दरगाह शरीफ की सदारत में सजी महफिल

नातिया प्रोग्राम के बाद शनिवार को जवाबी कव्वाली का आयोजन

लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के ईदगाह के पास स्थित हज़रत शहीद सैयद मीरा शाह पहलवान बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार को बाद ईसा की नमाज के बाद ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया था। शनिवार को दरगाह परिसर में जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया है, इसके अलावा रविवार को भी जवाबी कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के बाद दरगाह शरीफ के मुतवल्ली सज्जदा नशीन सैयद मोहम्मद अतीक शाह की सदारत में पहली महफिल हुई।
मुतवल्ली सज्जदा नशीन मोहम्मद अतीक शाह ने बताया कि हज़रत शहीद सैयद मीरा शाह पहलवान बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का उर्स तीन दिनों तक चलता है।
उर्स की अगुवाई कर रहे मोहम्मद शफीक बाबा ने बताया कि उर्स की शुरुआत ईद-मिलादुन्नबी के बाद शुरू होता है और दो दिनों तक जवाबी कव्वाली का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इसके यहां तीन दिनों तक लंगर का भी प्रोग्राम रहता है ताकि दूरदराज से आए जायरीन लंगर ग्रहण कर सकें। बताया गया कि इस मौके पर हलवा पराठे की दुकान के अलावा तरह-तरह की दुकानें भी लगी हुई हैं। वहीं दरगाह में मौजूद जायरीन ने एक-दूसरे को मुबारकबाद भी देते नजर आए।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रदेश के 75 जनपदों के 850 बच्चे राज्य मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा

 ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर आयोजन  75 जनपदों के 850 बच्चे दिखाएंगे हुनर, 23 बालिकाओं का होगा सम्मान लखनऊ। प्रदेश भर की बेटियों के आत्मसम्मान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को नया मंच देने की दिशा में ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर […]

Read More