कमीशनखोरी केस में निकांत जैन को मिली जमानत, सवालों के घेरे में IAS अभिषेक प्रकाश पर कार्रवाई न होना

लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट से निकांत जैन को जमानत मिल गई है। निकांत वही व्यक्ति हैं, जिन्हें IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के लिए कमीशनखोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

20 मार्च को लखनऊ पुलिस ने निकांत जैन को गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद यूपी इन्वेस्ट के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया था।

SIT द्वारा मामले की जांच के लिए गठित टीम ने निकांत जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरोपी बताए जा रहे

अभिषेक प्रकाश से अब तक पूछताछ तक नहीं की गई है।

पीड़ित कॉरपोरेट कंपनी अधिकारी ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया था कि उन्हें 5% कमीशन के लिए अभिषेक प्रकाश का नंबर देकर निकांत जैन से संपर्क करने को कहा गया। लेकिन SIT के पास अभिषेक प्रकाश का एक भी बयान मौजूद नहीं है।

अब सवाल उठ रहे हैं

क्या SIT पर दबाव है अभिषेक प्रकाश को बचाने का?

जब पीड़ित ने नाम लिया, तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?

इस पूरे मामले ने शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जांच की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More