Headline

झारखंड के हजारीबाग में लगा शतरंज का महाकुंभ, 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

नया लुक ब्यूरो,

रांची। सूबे के हजारीबाग में शतरंज के आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट, शंकरपुर स्थित एंजेल हाई स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है.

13 राज्यों के 600 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
हजारीबाग में शतरंज का महाकुंभ लगा है. आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता 11 मई से शुरू होकर और 15 मई को समाप्त होगी. टूर्नामेंट में चार साल से लेकर 84 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता कुल 9 राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 300 टेबल लगाई गई हैं.

डिजिटल घड़ियों के जरिए खेल को किया जा रहा है नियंत्रित
प्रतिभागियों में ठहरने की व्यवस्था हजारीबाग पुलिस अकादमी की ओर से की गई है. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक लाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. आयोजकों का कहना है कि यह एक बेहतरीन प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग जैसे छोटे शहर में होना महत्वपूर्ण बात है. देश के कोने से शतरंज के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं और एक दूसरे को शह मात देकर अपना रेटिंग ठीक कर रहे हैं. प्रतियोगिता स्थल पर तकनीकी टीम खिलाड़ियों की हर चाल पर बारीकी से नजर रख रही है. खेल को डिजिटल घड़ियों के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है.

‘यह आयोजन सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है बल्कि हजारीबाग को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है’. हर खिलाड़ी और अभिभावक के अनुभव को बेहतर बनाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है. कामना है कि यह आयोजन हर किसी की स्मृति में लंबे समय तक बना रहे. दूर दराज से पहुंचे अभिभावक भी करते हैं कि शतरंज एक ऐसा खेल है जहां उम्र की कोई बाधा नहीं है. बाप-बेटी भी एक दूसरे को शह मात देते हैं. हजारीबाग में बेहतरीन आयोजन हुआ है’: करण जायसवाल, डायरेक्टर, डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन

शतरंज के खिलाड़ियों को मिला बेहतर प्लेटफार्म
हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में एंजेल हाई स्कूल में तृतीय एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में पहुंचे खिलाड़ी भी कहते हैं कि शतरंज के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म हजारीबाग में मिला है. राष्ट्रीय स्तर का आयोजन छोटे शहर में होना भी बड़ी बात है. खिलाड़ियों का कहना है इस तरह का आयोजन हमेशा होना चाहिए. हजारीबाग पिछले कुछ दिनों से शतरंज के खेल में बेहतर करने की कोशिश कर रहा है. पिछले दिनों भी शहर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस बार 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे है. भविष्य में इससे भी बड़ा आयोजन हो सकता हैं.

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 4.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है. प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 71,000 रुपये, द्वितीय को 40,000 रुपये, तृतीय को 25,000 रुपये, चतुर्थ को 15,000 रुपये, पांचवें को 11,000 रुपये, छठे से दसवें को 8,000 रुपये, 11 से 15 तक स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 6,500 रुपये, 16 से 25 को 5,500 रुपये और 26 से 35 स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को 3,500 रुपये दिये जायेंगे.

Sports State

IPL 2026: कौन बनेगा रन मशीन? ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प

क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है। जहां टीमें जीत के लिए लड़ रही हैं, वहीं बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की जंग भी बेहद दिलचस्प होती जा रही है। इस समय सबसे आगे हैं रायन रिकलटन  जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका […]

Read More
Sports

आज होगा IPL का धमाका: PBKS vs GT में कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि पंजाब किंग्स  और गुजरात टाइटन्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। मुल्लांपुर के   महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला यह मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है। टॉस ठीक 7 बजे होगा और इसके बाद […]

Read More
Sports

CSK की हार का सबसे बड़ा कारण कौन? खराब शुरुआत और एक गलत DRS ने बिगाड़ा खेल

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसने न सिर्फ अंक तालिका में उनकी स्थिति को प्रभावित किया, बल्कि नेट रन रेट पर भी नकारात्मक असर डाला। हालांकि क्रिकेट एक टीम गेम है और हार-जीत […]

Read More