दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

  • ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर
  • नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। गर्दन की नस कटने से घायल प्रियांशु जमीन पर गिर पड़ा।

उसकी चीख-पुकार सुनकर जब-तक आसपास के लोग पहुंचते कि इससे पहले हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। इस मामले में घरवालों ने मोहल्ले के ही रहने वाले सलमान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर हमलावर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला निवासी 17 वर्षीय प्रियांशु मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला सलमान उसके पास पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस होने लगी। तभी बेखौफ सलमान ने किसी धारदार हथियार से प्रियांशु की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक इस मामले में नामजद हमलावर सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More