हरतालिका तीज पर बनने वाले हैं पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का लाभ

Hartalika Teej 2020
  • अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करें महिलाएं
  • नवविवाहित महिलाएं पहला तीज का व्रत ससुराल में भूलकर भी ना करें वरना मिलेगा अशुभ परिणाम

महराजगंज। इस साल 26 अगस्त 2025 को महिलाएं तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद महीने के तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज काफी महत्वपूर्ण व्रत में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान भोलेनाथ का व्रत करती हैं। इस बार तीज के दिन एक या दो नहीं बल्कि पांच बेहतरीन और अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे तीज व्रत का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस साल 26 अगस्त को चार विशिष्ट योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, गजकेसरी योग और पंचमहापुरुष योग का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिषाचार्य डाॅ धनंजय मणि के मुताबिक इन चारों योग में से गजकेसरी योग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना गया है। काफी लंबे समय के बाद ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जिस कारण तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को काफी फायदा होगा। महिलाओं को गजकेसरी योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। पूजन का मुहूर्त 25 अगस्त की दोपहर 12:34 बजे से प्रारंभ होकर 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे तक रहेगा। इसलिए 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे से पहले पूजन करना शुभ माना जाएगा।

ससुराल में भूलकर भी नहीं करना है हरितालिका तीज का व्रत, होगा अशुभ परिणाम

26 अगस्त को हरतालिका तीज को करने के लिए कई सारे नियमों का भी पालन करना होता है। हरतालिका तीज को काफी नियम के साथ किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का व्यवधान आपका शुभ परिणाम को विपरीत परिणाम में बदल सकता है। हरतालिका तीज को लेकर लंबे समय से एक परंपरा रही है कि नव विवाहित कन्या के द्वारा अपने मायके में ही यह व्रत शुरू किया जाता है। हरतालिका तीज को लेकर कई सारी परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। अगर किसी युवती की शादी नई नई हुई हो और उसे पहली बार तीज का व्रत करना हो, तो यह परंपरा है कि वह इसकी शुरुआत अपने मायके से ही करेगी। तीज के पहले व्रत को ससुराल से नहीं रखा जाता है। इस दौरान नवविवाहित कन्या अपने मायके आती हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजन आराधना करती है। काफी धूमधाम से भगवान भोलेनाथ के प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद ससुराल हो या मायका कहीं भी यह व्रत कर सकती हैं।

वैशाख पूर्णिमा
homeslider Religion

वैशाख पूर्णिमा 2026: आज है पीपल पूनम, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है यह पावन दिन राजेन्द्र गुप्ता वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, आज 1 मई 2026 (शुक्रवार) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भगवान विष्णु और भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित […]

Read More
देवी छिन्नमस्ता जयंती
homeslider Religion

देवी छिन्नमस्ता जयंती आज: तांत्रिक शक्ति की आराधना का विशेष दिन, जानें महत्व और कथा

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू धर्म में देवी छिन्नमस्ता तांत्रिक विद्याओं की साधना की देवी मानी जाती हैं। उनका नाम सामने आते हैं, एक शीश (सिर) विहीन देवी का दिव्य स्वरुप आंखों के सामने आ जाता है। उनके एक हाथ में उनका अपना ही कटा हुआ शीश है और दूसरे हाथ में खड्ग धारण की हुई हैं। […]

Read More
Untitled 20 copy
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज: महादेव की कृपा पाने का शुभ दिन, जानें पूजा विधि और जरूरी नियम

राजेन्द्र गुप्ता हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत अधिक महत्व है। मान्यता है कि जो लोग इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।  प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव […]

Read More