तहकीकातः हवश के चक्कर में मारा गया दरिंदा अजय

  • एक साथ दोनों भाई देते थे घटना को अंजाम
  • ऑटो रिक्शा चलाने की आड़ में करते थे दोनों भाई आपराधिक वारदात
  • शुरुआत ठाकुरगंज के की और मलिहाबाद में क्षेत्र हुआ अंत
  • अजय द्विवेदी पर दर्ज थे कुल 23 मुकदमे

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। कहते हैं कि जुर्म की दुनिया आने का रास्ता तो है, लेकिन जाने का नहीं। दुबग्गा क्षेत्र के एस – 2/436 बसंत कुंज योजना कालोनी निवासी अजय द्विवेदी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत और दूसरा भाई दिनेश कुमार द्विवेदी की गिरफ्तारी को पुलिस कुछ इसी नजर से देख रही है। ऑटो रिक्शा चलाने वाले अजय द्विवेदी और उसके भाई दिनेश कुमार द्विवेदी का लम्बा आपराधिक इतिहास देख पुलिस ही नहीं हर शख्स दंग है कि अरे ई-रिक्शा चलाने वाला इतना बड़ा अपराधी निकला।

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए अजय द्विवेदी पुत्र विजय कुमार द्विवेदी पर पहला मुकदमा ठाकुरगंज, फिर काकोरी, पारा इसके बाद आखिरी मुकदमा मलिहाबाद थाने में दर्ज हुआ और यहीं से बेखौफ अजय द्विवेदी का अंत हुआ। खास बात यह है कि पुलिस के रिकॉर्ड इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दिनेश कुमार द्विवेदी व अजय द्विवेदी दोनों भाई मिलकर राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देने के बाद फिर ऑटो रिक्शा चलाने लगते थे कि पुलिस या फिर किसी को पता न चल सके।

बेखौफ ऑटो चालकों का आतंक: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दरिंदों के अड्डे

19 मार्च 2025 को अयोध्या निवासी 32 वर्षीय महिला इंटरव्यू देकर ऑटो में सवार होकर वापस चिनहट क्षेत्र स्थित अपने भाई के यहां आ रही थी कि इसी दौरान बेखौफ ऑटो रिक्शा चालक ने अगवा कर महिला की मलिहाबाद क्षेत्र में हत्या कर दी।

 

इस घटना के बाद से सक्रिय हुई कमिश्नरेट पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला की जान किसी और ने नहीं ऑटो रिक्शा चलाने वाले अजय द्विवेदी और उसके भाई दिनेश कुमार द्विवेदी ने ही की है। ठोस सबूत मिलते ही पुलिस ने बसंत कुंज योजना कालोनी निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी को पकड़ा और उसके बाद कुछ ही देर में हत्यारे अजय द्विवेदी की शुक्रवार देर शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को देख अजय ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हैवान अजय द्विवेदी का खात्मा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Judgement on the SPOT: महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More