रोज करें ये काम तो आपको भी मिल सकता है मानसिक तनाव से छुटकारा

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

कभी-कभी चीजें उस तरीके से संपन्न नहीं होती जैसा हम सोचते हैं और यह भी हमारे मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इसका कारण चंद्रमा या अन्य ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण हो सकता है। ग्रहों की शांति के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय

आज के इस भागदौड़ के समय में हर दूसरा व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो रहा है। ऐसे में आप इन ज्योतिष उपायों द्वारा मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही इससे आपको मानसिक शांति भी मिलती है। सोमवार को व्रत रखने का प्रयास करें और अपने दिन की शुरुआत मंदिर में जाकर या घर पर पूजा करके करें।

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अक्सर भगवान शिव की पूजा करते हुए उनके शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाना चाहिए। आप प्रतिदिन ‘ओम नमः शिवाय’ या ‘ओम’ का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता करता है। साथ ही प्रतिदिन चंद्र यंत्र धारण करके आप हमेशा शांति में रह सकते हैं और अपने आस-पास की सभी नकारात्मकता से खुद को ठीक कर सकते हैं। चांदी के गिलास में पानी पीने से चंद्रमा ग्रह के प्रभाव को मजबूत करने में मदद मिलती है।

मिलेगी मानसिक शांति

आपको अपने माथे पर हमेशा नियमित रूप से केसर और हल्दी मिश्रित चंदन का तिलक लगाना चाहिए, इससे मानसिक तनाव को कम करने में सहायता मिलती है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको हमेशा अपने हाथ और पैर धोने चाहिए।

रोज करें ये काम

अपने पूजा कक्ष (घर के पूजा स्थल) के पास तुलसी का पौधा रखकर रोज सुबह और शाम उस पर दीया जलाएं। इससे राहु ग्रह के प्रभाव से छुटकारा मिलता है। जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और आपके घर का माहौल बेहतर होता है। साथ ही प्राणायाम करने की आदत अपनाएं। इससे दिमाग और शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर मो. 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Religion Uttar Pradesh

अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर चार साइज़ के 225 डिजिटल लॉकर की होगी सुविधा, मोबाइल से लेकर सूटकेस तक रखा जा सकेगा सुरक्षित दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया ,टाउन हॉल,और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा […]

Read More
homeslider Religion

अक्षय तृतीया के दिन खरीद लें ये छोटी-छोटी वस्तुएं… घर में बरस जाएगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

भगवान परशुराम के जन्मदिन के दिन कुछ भी खरीदने से वो हो जाता है अक्षय स्फुटिक श्रीयंत्र, दक्षिणवर्ती शंख, व्यापार वृद्धि यंत्र, वीसा यन्त्र, आदि की अति शुभ खरीददारी अक्षय तृतीया पर बाजार से रुई जरूर खरीदें इससे घर में सुख- शांति और माँ लक्ष्मी का होता है वास  अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya, वो शुभ तिथि […]

Read More
homeslider National Religion

हज यात्रा 2026 : भारतीय हजयात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को रवाना होगा

हज सुविधा ऐप का प्रयोग कर कई सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे हजयात्री व उनके परिजन राजधानी लखनऊ समेत 18 जगहों से एक साथ शुरू होगी हजयात्रा, जानें सभी शहरों के नाम… सरकार ने हजयात्रियों के लिए जारी की है एक गाइडलाइन, उसे भी जानना है जरूरी नया लुक संवाददाता/पीआईबी नई दिल्ली। भारत की हज यात्रा […]

Read More