गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

  • नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन
  • दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया। उसके बाद पत्नी अपने पति को गोवा में ही छोड़कर वापस लौट आई और उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। दुल्हन का आरोप है कि पति ने न सिर्फ गोवा में उसके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की भी कोशिश की।

शादी के बाद गोवा हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के बीच मारपीट का सनसनीखेज समाचार मिला है। इस घटना के बाद नाराज दुल्हन अपने पति को गोवा छोड़कर फ्लाइट से अपने घर घर लौट आई। लौटते ही उसने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

गोवा घूमने गए नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दुल्हन पति को वहीं छोड़कर फ्लाइट से अपने घर लौट आई। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और डॉक्टर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया।

जानकारी के अनुसार दुल्हन सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बीते 12 फरवरी को उसकी शादी निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के समीप रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है ससुराल पहुंचने के बाद उसका उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल आकर लोगों को समझाया और मामला शांत कराया।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More