अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही नहीं ,अब एक ऐसा पहला मामला सामने आया है जहाँ, लड़के का CIVIL SCORE चेक किया गया। लड़के का सिविल स्कोर इतना ख़राब निकला कि लड़की वालों ने शादी का प्रस्ताव ही रद्द कर दिया। लड़की वालों का इसके पीछे तर्क ये था कि लड़का, मेरी लड़की को वित्तीय रूप से मजबूत नहीं रख पायेगा। लड़के के ऊपर बैंक का बहुत कर्ज है इसलिए यह शादी नहीं हो सकती है।कर्ज की वजह से शादी टूटने का यह पहला मामला  महाराष्ट्र के मुरतिजापुर का है।

एक बड़े मीडिया समूह की रिपोर्ट के मुताविक यह घटना उस समय हुई जब दूल्हे और दुल्हन के परिवार शादी को अंतिम रूप देने के लिए मिल रहे थे। बातचीत के दौरान, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे का CIBIL स्कोर जांचने का अनुरोध किया। चाचा ने दूल्हे का पैन कार्ड लेकर ऑनलाइन CIBIL स्कोर चेक किया। परिणाम देखकर दुल्हन का परिवार हैरान रह गया। दूल्हे पर कई बैंकों का कर्ज था और उसका CIBIL स्कोर भी काफी कम था। कम CIBIL स्कोर यह दर्शाता है कि व्यक्ति का क्रेडिट इतिहास खराब है और वह पहले भी लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट कर चुका है। दुल्हन के परिवार के अन्य सदस्य भी इस राय से सहमत हुए और शादी का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।

क्या है CIBIL स्कोर?

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है जो किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है। यह 300 से 900 के बीच होता है। एक उच्च CIBIL स्कोर अच्छे वित्तीय प्रबंधन का संकेत देता है, जबकि कम स्कोर वित्तीय जोखिम को दर्शाता है। CIBIL स्कोर का उपयोग बैंक और वित्तीय संस्थान लोन आवेदनों का मूल्यांकन करने के लिए करते हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि आवेदक लोन चुकाने में सक्षम है या नहीं।(BNE)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More