क़ानूनी सहायता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

  • प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस ने किया आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के विधि संवर्ग के छात्र दल ने क़ानूनी सहायता के विषयों पर सरोजनी नगर क्षेत्र के रानीपुर गांव का गुरुवार को भ्रमण किया। प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के अपर निदेशक पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि न्याय नवाचार विषय पर कार्यशाला के हिस्से के रूप में आज संस्थान के 50 छात्रों के दल ने रानीपुर गांव, दरोगा खेड़ा का फील्ड विजिट कर ग्रामीणों के बीच उनकी छोटी मोती समस्याओं को जाना तथा उन समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक क़ानूनी सहायता, नियम संगत दिशा एवं सुझाव दिया l

श्री मल्होत्रा ने बताया कि न्याय नवाचार पर कार्यशाला का उद्देश्य कानूनी पेशेवरों, नीति निर्माताओं और नागरिक समाज संगठनों सहित हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक न्यायपूर्ण और समतावादी समाज के लिए अभिनव समाधान तैयार किए जा सकें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान एक प्रमुख संस्थान है जो नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा के माध्यम से फोरेंसिक विज्ञान को आगे बढ़ाने और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। न्याय नवाचार पर आयोजित कार्यशाला के हिस्से के रूप में कानूनी विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों सहित प्रतिभागियों की कुल 8 टीमों ने स्थानीय समुदाय के सामने अस्तित्व के लिए अपने दैनिक संघर्ष में आने वाली चुनौतियों का अवलोकन और समझने के लिए यह फील्ड विजिट किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन एसपी राय, डॉ अभिषेक दीक्षित, आशुतोष पांडे और नव्या सहित रानीपुर गांव के नागरिक जन उपस्थित रहे।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More