सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु से की  मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु को जर्सी भेंट की और उनके साथ अमृत उद्यान का भी दौरा किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इस मुलाकात के दौरान तेंदुलकर ने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा के प्रसंगों के माध्यम से प्रेरणा के सिद्धांतों को साझा किया। इस सत्र में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और छात्रों ने भाग लिया।

उन्होंने टीम वर्क, दूसरों का ख्याल रखने, दूसरों की सफलता का जश्न मनाने, कड़ी मेहनत करने, मानसिक और शारीरिक मजबूती विकसित करने और जीवन निर्माण के कई अन्य पहलुओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य के खेल सितारे दूरदराज के इलाकों और आदिवासी समुदायों और उन इलाकों से जायेंगे जो इतने विशेषाधिकार प्राप्त नहीं हैं। (वार्ता)

homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More
Sports

विदाई मैच में एलिसा हीली का तूफानी शतक, यादगार अंदाज में कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली  ने अपने वनडे करियर को शानदार अंदाज में अलविदा कहते हुए क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। भारत के खिलाफ होबार्ट के Bellerive Oval मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और अपने अंतिम ODI मैच को ऐतिहासिक […]

Read More