जयशंकर ने राज्यसभा में कहा- डिपोर्ट प्रक्रिया नई नहीं, वर्षों से जारी

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में जवाब दिया। जयशंकर ने कहा कि डिपोर्ट का प्रोसेस नया नहीं है, बल्कि यह सालों से जारी है। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि अगर उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें वापस ले लिया जाए।

104 भारतीयों के अमेरिका से निर्वासन पर विदेश मंत्री ने कहा अमेरिका द्वारा निर्वासन और क्रियान्वयन आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। आईसीई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान द्वारा निर्वासन का एसओपी (जो 2012 से प्रभावी है) संयम बरतने का प्रावधान करता है। हमें आईसीई द्वारा सूचित किया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं रोका जाता है। हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, जयशंकर ने ये भी बताया कि किस साल में कितने भारतीय अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने एक सूची साझा की, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2009 में 734 भारतीय डिपोर्ट किए गए, जबकि 2010 में 799, 2011 में 597, 2012 में 530, 2013 में 550, 2014 में 591 भारतीय वापस भारत भेज गए। इसके अलावा 2015 में 708, 2016 में 1303, 2017 में 1,024, 2018 में 1,180, 2019 में 2,042, 2020 में 1,889, 2021 में 805, 2022 में 862, 2023 में 670, 2024 में 1,368 और 2025 में अभी तक 104 भारतीय वापस भारत डिपोर्ट किए गए हैं।

Delhi Politics

केजरीवाल और सिसोदिया पर तय होंगे आरोप या नहीं? शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई और आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद अपना ऑर्डर सुरक्षित रख लिया। […]

Read More
Delhi homeslider

बलात्कार और ‘डबल इंजन सरकार’: जिसे तुम नेता कहते हो, उसकी सोच बदबूदार है!

नई दिल्ली। देश में बलात्कार और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे अब खोखले प्रतीत होने लगे हैं। सवाल यह नहीं है कि अपराध क्यों हो रहे हैं सवाल यह है कि सत्ता में बैठे लोग इन पर चुप क्यों हैं? भारत की आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा […]

Read More
Delhi

शालीमार बाग में विकास की नई शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। एसी और एसडी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों, पार्कों और पार्किंग से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट […]

Read More