केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिलकर दिया जवाब

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के समक्ष यमुना के पानी में जहर के मामले में जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग ने आज बहुत ही कम समय के नोटिस पर आप नेता केजरीवाल को धैर्यपूर्वक सुना और उनका जवाब प्राप्त किया। आयोग के सभी सदस्यों ने, व्यक्तिगत आक्षेपों और आक्रामक रणनीति से प्रभावित हुए बिना, उत्तर की विस्तार से जांच करने और योग्यता के आधार पर निर्णय लेने का फैसला लिया। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को सौपें जवाब में कहा कि अगर आयोग ने हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर यमुना को लेकर कार्रवाई नहीं कि तो ये माना जाएगा कि चुनाव आयोग जनता के हित के बजाए सत्ताधारी दल के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठा जा सकता है। मेरे ऊपर जो भी अवैध कार्रवाई भाजपा के इशारे पर होती है तो मैं इसे स्वागत करता हूं।

आप नेता ने छह पेज के जवाब में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जवाब में दिल्ली जल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की ओर से दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी का हवाला दिया है, जिसमें यमुना नदी में अमोनिया की बात कही गई थी। उन्होंने आयोग के पांच सवालों के जवाब दिये। आयोग ने पूछा कि यमुना के पानी में किस प्रकार का जहर मिला था? केजरीवाल ने दिया जवाब- अमोनिया। यमुना के जल में जहर मिला है, इसका आपके पास सबूत क्‍या है? केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि 27 जनवरी को दिल्‍ली जल बोर्ड के सीईओ का पत्र, जिसमें बताया गया है कि जल में अमोनिया की मात्रा कितनी है। इसी प्रकार यमुना नदी में किस जगह जहरीला पानी है? इस पर केजरीवाल ने जवाब में कहा कि 27 जनवरी की दिल्‍ली जल बोर्ड के सीईओ का पत्र में है। आयोग ने पूछा किस अधिकारी ने यमुना के जल में जहर पकड़ा है?  इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि जल बोर्ड सीईओ और अन्‍य अधिकारियों ने इसे जांच में पकड़ा। यमुना के जल जहरीला है इसको जांचने के लिए मैथडलॉजी क्‍या है? इस पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की CEO और अन्य अधिकारियों से इसकी पुष्टि की जा सकती है।(वार्ता)

Delhi

26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन

कमलेश कमल नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 का आज नई दिल्ली स्थित आर.के. खन्ना स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि तपन कुमार डेका (निदेशक, खुफिया ब्यूरो) रहे।उन्होंने आईटीबीपी, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड तथा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More