डाक्टर हर्षिता पाठक की उपलब्धि से क्षेत्र जवार में खुशी की लहर

रवि श्रीवास्तव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। डाक्टर हर्षिता पाठक ने पहले ही प्रयास में विदेश की मेडिकल यूनिवर्सिटी से FMGE परिक्षा उत्तीर्ण कर न केवल बढ़नी,पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हर्षिता की इस उपलब्धि से परिवार व सगे संबंधियों में हर्ष की लहर है ही,दूर दराज और नेपाल तक लोग उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। इलाके में किसी एमबीबीएस छात्रा को विदेश से मिली यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बता दें कि बढ़नी क्षेत्र के ग्राम सेवरा निवासी स्व.परमात्मा पाठक का परिवार शिक्षा व संस्कार में अग्रणी स्थान रखता है। स्व.पाठक बढ़नी स्थित गांधी आदर्श इंटर कालेज में प्रिंसिपल रहे हैं। उनके रहते इस कालेज की पढ़ाई और अनुशासन की चर्चा दूर तक होती रही है।

स्व.परमात्मा पाठक के पुत्र बृजेश पाठक जो ग्राम प्रधान भी रहे हैं,की पुत्री हर्षिता पाठक की प्रारंभिक शिक्षा बढ़नी और गोरखपुर में हुई। उनकी इच्छा शुरू से डाक्टर बनने की थी। क्योंकि सगी बूआ की दो बेटियां अच्छे मुकाम पर थीं। एक डाक्टर है तो दूसरी बहन पुलिस आफीसर है। गोरखपुर के ख्याति प्राप्त न्यूरो सर्जन डाक्टर अनुज मिश्रा बूआ की डाक्टर बेटी के पति हैं तो दूसरी जो डिप्टी एसपी है,के पति न्यायिक सेवा में सी जे एम हैं। हर्षिता के फूफा सीएमओ से रिटायर हुए हैं। ज्ञात हो कि परिवार के सगे संबंधियों में एक से बढ़कर एक उपलब्धि धारक हैं जो हर्षिता के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

इसी इच्छा शक्ति के बूते हर्षिता ने भी तय लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना शुरू किया और मन वांक्षित मंजिल हासिल की।
बड़ी बात यह है कि आज जब डाक्टरी पढ़ने के बाद मुकम्मल डाक्टर होने के लिए एनएमसी जैसी सख्त परिक्षा से गुजरना होता है,ऐसे में बेलारूस स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी बेलारूस (यूरोप) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एफ एम जी ई (फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जाम) पास कर लेना आसान नहीं है,वह भी पहले ही प्रयास में। हर्षिता पाठक की कामयाबी की चर्चा क्षेत्र ज्वार में खूब है।

Central UP Education

आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी की उड़ान, चारू सक्सेना ने किया परिवार का नाम रोशन

92.2% अंक लाकर चारू सक्सेना ने रचा सफलता का नया अध्याय मेहनत, संस्कार और संकल्प: चारू सक्सेना की शानदार कामयाबी की कहानी विजय श्रीवास्तव राजधानी लखनऊ के साउथ सिटी स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा चारू सक्सेना ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 92.2% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम […]

Read More
Education homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट, जानें आसान स्टेप्स

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम […]

Read More
Education

आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सरस्वती की मेहनत लाई रंग, बनीं जिले में सेकंड टॉपर

 संघर्ष से सफलता तक: सरस्वती बनीं जिले की सेकंड टॉपर, 78 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास पाली/राजस्थान। कठिन आर्थिक परिस्थितियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पढ़ाई में आए लंबे अंतराल के बावजूद 19 वर्षीय सरस्वती ने वह कर दिखाया, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली सरस्वती […]

Read More