व्यापारियों को नोटिस भेजकर पेनाल्टी वसूलना गलत: अमरनाथ

  • वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक

लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग की मंगलवार को आयोजित एक बैठक एडिश्नल कमिश्नर मुख्यालय धनंजय शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 बी विंग राजेश पाण्डेय एवं एडिशनल कमिश्नर एस.आई.बी संजय मिश्र इत्यादि अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को बताया गया कि वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20 में धारा 73 के अंतर्गत जारी नोटिस में जिन व्यापारियों ने समयावधि में अपना टैक्स में व्याज नहीं जमा कर पाये थे। उन पर पेनाल्टी आरोपित हो गयी थी।

उन व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा 31मार्च, 2025 तक टैक्स डीआरसी 03ए के माध्यम से टैक्स जमा व्याज एवं पेनाल्टी में छूट पा सकते है। जिस पर लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि धारा 73 ही में क्यों धारा 74 के केसों में भी छूट दी जाय क्योंकि पंजीयन आपके विभाग में है व्यापारी तो एक्टिव फर्म देख कर माल मंगाया और टैक्स चुकता किया तो फिर दोहरा अर्थदण्ड क्यों व्यापारी भुगते बोगस फर्म की जिम्मेदारी विभाग की है क्योंकि बोगस फर्म के व्यापारी का पैन अधार के साथ बैंक भी जुड़ी रहती है ऐसे में वैट की भांति बैंक एकाउन्ट को सीज कर पैसा निकाल सकता है ।

विभागी अधिकारियों को आसानी से सामने वाले से पैसा मिल रहा है इस लिए इस प्रक्रिया को नहीं अपना रहें है जबकि जिम्मेदारी यह विभाग की बनती है। विभागीय अधिकारी क्रेता व्यापारी के स्टेट या जिला कार्यालय में सूचित कर नोटिस भेजी जा सकती है इसको भी अधिकारी नहीं पालन कर रहें है केवल माल खरीदने वाली फर्म को नोटिस भेजकर टैक्स एवं पेनाल्टी वसूल रहें है यह सरासर गलत है। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, सतीश अग्रवाल, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा विशाल अग्रवाल, कुश अरोडा युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More