हार की डर से बौखलाई भाजपा यमुना में छुड़वा रही जहरीला पानी: आतिशी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक हार करीब देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है और हरियाणा सरकार के जरिए अमोनिया युक्त जहरीला पानी यमुना नदी में छुड़वा रही है। सुश्री आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि भाजपा दिल्ली का चुनाव बुरी तरह से हार रही है। भाजपा एक ऐतिहासिक हार की तरफ बढ़ रही है। इस बार उसकी हार 2015 और 2020 से भी ज्यादा बदतर होने वाली है। अपनी इस एतिहासिक हार की बौखलाहट से भाजपा कितनी ओछी हरकतों पर उतर आई है, यह दिल्ली की जनता को भी पता चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग जो पानी पीते हैं वो सारा पानी यमुना नदी से आता है। हरियाणा की भाजपा की सरकार ने दिल्लीवालों की पानी की आपूर्ति को बाधित करने के लिए अपनी फैक्ट्रियों का सारा प्रदूषण यमुना नदी में छोड़ना शुरु कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिन से लगातार भाजपा की हरियाणा सरकार डीडी-8 नामक नाले से प्याउ मनिहारी नाम की जगह से अमोनिया वाला प्रदूषित पानी यमुना नदी में छोड़ रही है। इससे यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि आज दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का ट्रीटमेंट बंद होने की कगार पर आ गया है। इससे दिल्ली के बड़े हिस्से पर इसका असर पड़ेगा। इससे सिविल लाइंस, हिंदू राव, करोल बाग, पहाड़गंज, झंडेवालान, मोतिया खान, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, शादीपुर, वजीरपुर, पंजाबी बाग, जहांगीर पुरी, आदर्श नगर, मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, किंग्सवे कैंप, आजादपुर, कालकाजी, बाटला हाउस, सुखदेव विहार और कालिंदी कुंज का क्षेत्र प्रभावित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य दिनों में वजीराबाद बैराज पर अमोनिया का स्तर 1 से 2 पीपीएम (प्रति मिलियन भाग) के आस-पास रहता है, लेकिन 14 जनवरी से जैसे ही हम चुनाव के करीब आ रहे हैं, पानी में अमोनिया का स्तर अचानक बढ़ रहा है। 14 जनवरी को अमोनिया का स्तर 3.3 पीपीएम, 18 जनवरी को 4.6 पीपीएम, 22 जनवरी को 5.6, 24 जनवरी को 6.4 पीपीएम, 25 जनवरी को 6.8 पीपीएम, 26 जनवरी को 7.2 पीपीएम और 27 जनवरी को भी यह 7.2 पीपीएम पर बना हुआ है। यह जहरीला पानी है जो भाजपा की हरियाणा सरकार दिल्लीवालों के लिए छोड़ रही है। आज भाजपा चुनाव के हार की बौखलाहट से दिल्लीवालों के पानी रोकने जैसा इतना तुच्छ और घिनौना काम कर सकती है, ये हम सोच भी नहीं सकते थे।

उन्होंने कहा कि अगर यमुना में जहरीला पानी आएगा, तो दिल्ली के 30 फीसद लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो जाएंगे। दिल्ली के लोग प्यासे मर जाएंगे। उनके पास पीने के लिए, खाना बनाने के लिए या घर चलाने के लिए भी पानी नहीं होगा। अब हार के डर से भाजपा दिल्लीवालों को मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को यह चिट्ठी लिखी है और उससे आज ही मिलने के लिए समय की मांग की है। इस मामले में चुनाव आयोग का हस्तक्षेप बहुत जरूरी है क्योंकि जहरीला पानी छोड़कर दिल्लीवालों का पानी रोककर भाजपा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी थी। अगर दिल्ली की जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही, तो क्या दिल्ली की जनता को ज़हर मिला पानी पिलाकर मार दोगे? हरियाणा से आने वाले पानी में वहां की भाजपा सरकार ज़हर मिलाकर भेज रही है। अगर ये पानी दिल्लीवालों ने पी लिया तो कई लोग मर जाएंगे। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि जब तक केजरीवाल है, दिल्लीवालों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। भाजपा वालों से अनुरोध है कि इतना भी मत गिरो। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के आने वाले चुनाव में भाजपा ने ऐसी हरकत की है जो शायद दुनिया के इतिहास में कभी नहीं की गई होगी। दिल्ली के लोगों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पीने का पानी मिलता है। हरियाणा से यमुना के रास्ते पीने का पानी आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली में यमुना से आने वाले पानी में ज़हर मिलाकर भेज रही है। यह तो भला हो हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स का कि उन्होंने इसे पकड़ लिया। उन्होंने दिल्ली के बॉर्डर पर ही उस पानी को रोक दिया और उस पानी को दिल्ली के अंदर नहीं आने दिया। अगर वह पानी दिल्ली के अंदर आ जाता और पीने के पानी में मिल जाता, तो दिल्ली के अंदर न जाने कितने लोगों की मौत हो जाती। (वार्ता)

Delhi homeslider

बलात्कार और ‘डबल इंजन सरकार’: जिसे तुम नेता कहते हो, उसकी सोच बदबूदार है!

नई दिल्ली। देश में बलात्कार और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे अब खोखले प्रतीत होने लगे हैं। सवाल यह नहीं है कि अपराध क्यों हो रहे हैं सवाल यह है कि सत्ता में बैठे लोग इन पर चुप क्यों हैं? भारत की आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा […]

Read More
Delhi

शालीमार बाग में विकास की नई शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। एसी और एसडी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों, पार्कों और पार्किंग से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट […]

Read More
Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णयः गर्भ रखना है या नहीं, कचहरी कैसे ले सकती है फैसला

महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान कहा कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था को जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। यह टिप्पणी उस […]

Read More