भारत-चीन के बीच कई मुद्दों पर सहमति, शुरू होगी मानसरोवर यात्रा

शाश्वत तिवारी

बीजिंग। भारत और चीन के बीच पिछले कई वर्षों से जारी गतिरोध दूर किया जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के 26-27 जनवरी को चीन दौरे के दौरान दोनों देशों ने सोमवार को कई बड़े एलान किए। दोनों पक्षों ने करीब पांच साल बाद सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सोमवार को भारत-चीन के बीच विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री तंत्र की बैठक हुई। विदेश सचिव मिसरी ने अपने इस दौरे के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ से भी मुलाकात की। बताया गया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में सहमति बनी थी, विदेश सचिव और चीनी उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्माण करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

मंत्रालय ने कहा दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है और संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा। जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बयान में कहा गया दोनों पक्ष मीडिया और थिंक-टैंक इंटरैक्शन सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित उपाय करने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई। दोनों पक्षों ने माना कि 2025, भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है, जिसका उपयोग एक-दूसरे के बारे में बेहतर जागरूकता पैदा करने और जनता के बीच आपसी विश्वास तथा भरोसा बहाल करने के लिए सार्वजनिक कूटनीति प्रयासों को दोगुना करने के लिए किया जाना चाहिए।

International

ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More