श्रीलंका की जेल से रिहा 41 भारतीय मछुआरों की घर वापसी

शाश्वत तिवारी

चेन्नई। श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 41 भारतीय मछुआरों की बुधवार को घर वापसी हुई है। इन मछुआरों को सितंबर में कच्चातीवु के पास भारतीय जल क्षेत्र के पार मछली पकड़ने की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के सहयोग से मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित हो सकी और वह आखिरकार चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस समूह में से 35 तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से हैं। पिछले एक महीने के दौरान ऐसे कई मछुआरों के समूह श्रीलंकाई जेल से रिहा हुए हैं।

16 जनवरी को श्रीलंका द्वारा कथित रूप से अपनी समुद्री सीमा पार करने के लिए हिरासत में लिए गए 15 मछुआरों के एक अन्य समूह को भी रिहा कर वापस भेजा गया था। चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर, तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उनके संबंधित गृहनगरों में वापस भेजने में मदद की। इस समूह में तीन मछुआरे रामेश्वरम, जबकि शेष 12 नागपट्टिनम से हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान खासकर श्रीलंका और बांग्लादेश के पास, अनजाने में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं को पार करने के आरोप में भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने और उनकी आजीविका की रक्षा करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय उच्चायोग श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इस चल रही चुनौती से निपटने और अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के पास अपनी आजीविका के लिए जाने वाले मछुआरों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी देशों के बीच निरंतर कूटनीतिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया है।

International

ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More