आयकर विभाग ने टॉलीवुड के प्रमुख निर्माताओं के आवासों पर की छापेमारी

हैदराबाद। तेलंगाना में आयकर विभाग के अधिकारियों ने हैदराबाद शहर में मंगलवार तड़के टॉलीवुड फिल्म उद्योग के प्रमुख निर्माताओं के आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी शहर के कई प्रमुख इलाकों बंजारा हिल्स, जुबली हिल्स, कोंडापुर और गाचीबोवली जैसे प्रमुख स्थानों पर की जा रही है। छापेमारी में तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ प्रमुख हस्ती प्रसिद्ध फिल्म निर्माता दिल राजू, उनकी बहन सिरिश और दिल राजू की पुत्री हंसीथा रेड्डी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन व्यक्तियों के घरों और उनके संबंधित संपत्तियों की जांच की जा रही है। कुछ व्यक्तियों और कंपनियों ने ‘कर’ से बचने के लिए अवैध तरीके अपनाए हैं। यह छापेमारी एक बड़े अभियान का हिस्सा हो सकती है, जिसमें अधिकारियों ने संदिग्धों की वित्तीय गतिविधियों की जांच करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया है।

दिल राजू प्रोडक्शन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बजट की फिल्मों के लिए प्रसिद्ध है और उनके द्वारा निर्मित हालिया परियोजनाओं में “गेम चेंजर” और “संक्रांति की वास्तुन्नम” शामिल हैं। इन फिल्मों को विशेष रूप से संक्रांति के मौसम में बड़े स्तर पर रिलीज करने के लिए बड़ी निवेश राशि के साथ तैयार किया गया था। गौरतलब है कि हैदराबाद में आयकर विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (वार्ता)

Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More
Entertainment

विष्णु मांचू ने दुबई में फंसे होने का वीडियो किया पोस्ट, तनाव का माहौल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों का असर अब आम नागरिकों और विदेशी यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर वहां के भयावह हालात […]

Read More