महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, मेला क्षेत्र में मचा हड़कंप

  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मौके पर अधिकारी मौजूद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/प्रयागराज।  महाकुंभ के सेक्टर नंबर 19 में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई टेंट जलने के साथ कई लोगों के झुलसने की सूचना है। आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि शिविर में रखे कई सिलेंडर ब्लास्ट कर गए हैं। मेला क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही नजर आ रही है। इससे मेले में अफरातफरी का माहौल है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि महाकुंभ टेंट सिटी में भीषण आग से 20 से 25 टेंट जलने की अभी तक खबर है। स्वस्तिक द्वार से और रेलवे पुल के नीचे जहां अखाड़े हैं, वहीं आग लगी है। वहीं, फायर विभाग ने सेक्टर 19 का इलाका सील कर दिया है। अभी भी सिलेंडर फट रहे हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हवा तेज होने से आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है। हवा तेज होने से एक दूसरे टेंट तक आग फैली। बताया जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी है। इसके बाद आग ने कई और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। किचेन में रखे सिलेंडर फटने से आग और भीषण होती गई।

आग पर काबू पाया गया।आग लगने से महाकुंभ में चारों ओर धुएं का गुबार छा गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हालांकि जहां आग लगी थी वहां से धुएं निकल रहे हैं। कई टेंट जलकर पूरी तरह राख हो चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ क्षेत्र में लगी आग संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने आग में झुलसे लोगों को समुचित उपचार के निर्देश जारी किए हैं।

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 और टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी, जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More