नहीं रहे नेपाल के ये बड़े शख्सियत, जाने कौन थे ये जनाब!

सगीर ए खाक़सार

बढ़नी/ सिद्धार्थनगर। नेपाल के मशहूर व मारूफ दीनी शख्सियत , जामिया आइशा सिद्दीका गर्ल्स कालेज के प्रबंधक मौलाना अब्दुर रशीद साहब अब हमारे बीच नहीं रहे।शनिवार को 95 वर्ष की उम्र में उनका इंतेक़ाल हो गया।उन्होंने अपने अबाई वतन कुदर बेटवा में आखिरी सांस ली।

उनके निधन से सीमाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। जामिआ सिराजुल उलूम साहित जामिआ खदीजतुल कुबरा आदि इस्लामिक शिक्षण संस्थाओं में रविवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौलाना का शुमार नेपाल के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलरों में किया जाता था। वो नेपाल की बड़ी दीनी व समाजी शख्सियत और खतीबुल इस्लाम मरहूम हज़रत मौलाना अब्दुर रऊफ रहमानी झंडानगरी रहमतुललाह अलैहे के बेटे थे । उनके जनाज़े की नमाज़ 19 जनवरी,दिन रविवार को बाद नमाज़ ए असर झंडा नगर नेपाल के कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।

उनके निधन पर मौलाना शमीम अहमद नदवी,मौलाना अब्दुल गनी अलकूफी,मौलाना मशहूद नेपाली,मौलाना अब्दुल अज़ीम,मौलाना खुर्शीद सल्फी,ज़ाहिद आज़ाद झंडा नगरी,मौलाना इब्राहिम मदनी,डा फैज़ान अहमद प्रबंधक खैर टेक्निकल सोसाइटी, अफ़ज़ाल अहमद,इरशाद अहमद,रियाज़ अहमद,जमाल अहमद,अब्दुल मोईद खान,मु इब्राहिम बाबा,निज़ाम अहमद,मसूद अहमद,सगीर ए खाक़सार,आदि ने गहरे रंजो ग़म का इज़हार किया है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More