पुलिस ने सैफ अली पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। आरोपी को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताविक सीसीटीवी फुटेज से मिलती जुलती हुलिया वाले संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

सैफ अली खान अभी आईसीयु में भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान को घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया जिसमे उन्हें गंभीर चोटें आयी है. उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। लीलवती हॉस्पिटल से मिली सूचना के मुताविक उनकी सर्जरी की गयी है। हालत में धीरे धीरे सुधार भी हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है जिसमें लकड़ी की छड़ी और लंबी ‘हेक्सा ब्लेड’ लिए हुए नजर आ रहा घुसपैठिया हमले के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। रात दो बजकर 33 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वह इमारत की छठी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे भागते हुए कॉलर वाली भूरे रंग की टी-शर्ट और लाल गमछा पहने हुए दिख रहा है।

घरेलू सहायक को भी आई चोट

अभिनेता 12वीं मंजिल पर रहते हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खान के अलावा घर में काम करने वाली 56 वर्षीय ‘स्टाफ नर्स’ एलियामा फिलिप और एक घरेलू सहायक को भी इस घटना में ब्लेड से चोटें आई हैं। एलियामा फिलिप मामले में शिकायतकर्ता हैं। (BNE)

Entertainment

किस्मत बदली मेहनत से: कैसे टीवी का हीरो विक्रांत मैसी बना बॉलीवुड का हिट स्टार

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। बचपन में आर्थिक तंगी और दोस्तों की उपेक्षा ने उन्हें कभी तोड़ नहीं पाया। बल्कि उन्होंने अपने सपनों को और मजबूत बनाया। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत […]

Read More
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर: द रिवेंज, 15वें दिन भी बरकरार रफ्तार, 1000 करोड़ क्लब के करीब

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने महज 15 दिनों में ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए […]

Read More
Entertainment

हनुमान जयंती पर सुनील लहरी का बड़ा बयान, बोले– बराक ओबामा भी रखते हैं हनुमान जी में आस्था

चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी अपने अंदाज़ में भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान […]

Read More