140 कैरेट चाईनीज रामफल के साथ, चार गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महाराजगंज। सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा से सटे जुगौली गांव से पिकअप सहित 140 कैरेट चाईनीज रामफल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी व मादक पदार्थ पर रोकथाम अभियान के तहत ग्राम जुगौली के पास से पिकअप संख्या यूपी 47 टी 7333 में लदे 140 कैरेट चाईनीज रामफल को बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर कस्टम अधिनियम धारा 111 एक्ट में चालान कर आरोपी सहित आगे की कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को भेज दिया गया है।

गिरफ्तार लोगों में परवेज आलम पुत्र मो0 बशीर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धमौली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर,जमील पुत्र इनमुनलहुदा उम्र 21 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 13 थाना सोनौली,जनपद महराजगंज,कल्लू कुमार पुत्र स्व0 करन कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 11 थाना सोनौली, जनपद महराजगंज,कमरे आलम पुत्र करमुल्ला उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धर्मौली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत शाह, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More