महराजगंज जिले के विकास भवन में बुर्के में पहुंची महिला ने की हाई वोल्टेज ड्रामा,मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन में आज एक महिला बुर्के में पहुंच कर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा की। जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि महराजगंज जनपद मुख्यालय पर स्थित विकास भवन में उस वक्त हंगामा मच गया जब तड़के दोपहर एक महिला बुर्के की आड़ में एक विभाग के बाबू की रेकी करने उसके कार्यालय तक पहुंच गयी। विकास भवन पहुंचकर महिला ने जमकर हंगामा किया। उस वक्त विकास भवन में नीचे से लेकर ऊपर तक गहमा गहमी का माहौल देखा गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में तैनात रमेश मिश्रा झारखण्ड का निवासी है और वह महराजगंज जनपद में बाबू के पद पर कार्यरत है। उनकी पत्नी रीता मिश्रा का कहना है कि रमेश मिश्रा का चक्कर किसी अन्य महिला से चल रहा है।  बता दें कि जब इसकी भनक किसी तरह इनकी पत्नी को लग गई। फिर आनन-फानन में महिला ने बुर्का पहन कर अपने पति की रेकी करते हुए चाय की दुकान पर पहुंची। वहां पर मामला खुलते ही वह अपने पति को लेकर उसके कार्यालय पहुंची। फिर विकास भवन के अन्दर जमकर हंगामा किया।

मामला विकास भवन का होने की भनक जैसे ही अन्य लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ इकठ्ठा होना शुरू हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। इस सम्बन्ध मीडिया से बातचीत के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई थी शिकायत आने पर जांच करवाई जाएगी। विकास भवन के इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा के संबंध में मीडिया से बातचीत के दौरान जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि मामला पारिवारिक है इसकी जांच कराई जाएगी।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More