एडवांटेज असम 2.0 समिट: क्षेत्रीय विकास, वैश्विक भागीदारी का अहम मंच

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। असम सरकार ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में 25-26 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन से पहले वैश्विक निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। असम की विशाल आर्थिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोड शो आयोजित करने के लिए आसियान, बिम्सटेक और यूरोपीय संघ से जुड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं।

मुंबई और दिल्ली में सफल रोड शो के बाद नौ जनवरी को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ, जहां भारतीय राजदूत नागेश सिंह ने असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आईटी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री केशव महंत का स्वागत किया। बैंकॉक चरण में थाई व्यवसायों को शामिल करने और आगामी शिखर सम्मेलन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान महंत ने थाईलैंड के पर्यटन एवं खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और निवेश बोर्ड के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों से मुलाकात की। इन चर्चाओं में असम के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक निवेश अवसरों पर प्रकाश डाला गया, जिस दौरान प्रतिभागियों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं (फीडबैक) प्राप्त हुईं।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मलेशिया के कुआलालंपुर गया, जहां उन्होंने असम की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक और रोड शो आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक व्यवसायों ने भाग लिया, जिनमें सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, पर्यटन, पाम ऑयल और आईटी सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल थे। महंत ने मलेशिया में प्रमुख व्यावसायिक मंडलों के साथ भी बैठकें कीं। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, उप उच्चायुक्त सुभाषिनी नारायणन ने उन्हें असम के असीमित अवसरों का पता लगाने और इसकी सक्सेस स्टोरी का अभिन्न अंग बनने के लिए आमंत्रित किया।

आउटरीच प्रयासों की यह श्रृंखला भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को सक्षम बनाना, सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। ‘एडवांटेज असम निवेश एवं बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन’ एक क्षेत्रीय निवेश केंद्र के रूप में असम की प्रगति और क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

homeslider International

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल

नया लुक डेस्क ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान गिराए गए अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट को भी अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जहां चारों ओर भीषण गोलीबारी जारी थी। जानकारी के मुताबिक, ईरान द्वारा F-15E विमान को निशाना बनाए जाने […]

Read More
homeslider International

ईरान के साथ हूती विद्रोहियों का संयुक्त वार, इजरायल पर ड्रोन और क्लस्टर मिसाइलों से बड़ा हमला

नया लुक डेस्क मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान के साथ-साथ अब यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे और दक्षिणी हिस्सों में मौजूद सैन्य ठिकानों को […]

Read More
homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More