रामचरण-कियारा की फिल्म गेम चेंजर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री किराया आडवाणी स्टारर पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म गेम चेंजर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक कमाई कर ली है। एस.शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार गेमचेंजर ने 51 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे 21.6 करोड़ रुपये,तीसरे दिन 15.9 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.65 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 10.19 करोड़ रुपये रूपये की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म पांच दिनो में 106.34 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

राम चरण ने पोंगल और मकर संक्रांति के मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा,डियर फैंस, ऑडियंस और मीडिया। इस संक्रांति पर गेम चेंजर में हमने जो कड़ी मेहनत की है, उसे सार्थक बनाने के लिए मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। मैं पूरी कास्ट, क्रू और पर्दे के पीछे के सभी लोगों का दिल से आभार जताता हूं, जिन्होंने फिल्म की सफलता में योगदान दिया। आपका अटूट प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके प्रोत्साहन और अच्छे रिव्यूज के लिए मीडिया का खासतौर पर धन्यवाद, जिसने इस मील के पत्थर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामचरण ने लिखा, जैसा कि हम पॉजिटिविटी के साथ 2025 का स्वागत करते हैं, मैं वादा करता हूं कि मैं ऐसे प्रदर्शन करना जारी रखूंगा जो आपको गर्व से भर दे। गेम चेंजर हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा। आपके अनकंडीशनल प्यार के लिए धन्यवाद। आपको और आपके प्रियजनों को एक खुशहाल संक्रांति और आने वाले शानदार साल की शुभकामनाएं। शंकर सर, इस अवसर को मुझे देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यावद। (वार्ता)

Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More
Entertainment

विष्णु मांचू ने दुबई में फंसे होने का वीडियो किया पोस्ट, तनाव का माहौल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों का असर अब आम नागरिकों और विदेशी यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर वहां के भयावह हालात […]

Read More