अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ के सेट पर किया तब्बू का खास स्वागत

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट पर तब्बू का खास स्वागत किया है। निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के लिए फिर से साथ आ रही है। इस फिल्म में तब्बू की एंट्री हो गयी है। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म हेरा फेरी में अक्षय और तब्बू साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। यह फिल्म अक्षय कुमार और तब्बू जैसे ऑन-स्क्रीन आइकॉन्स की वापसी भी होने जा रही, जो इसे और ज्यादा रोमांचक और खास बना देती है।

अक्षय कुमार और तब्बू 25 साल बाद भूत बंगला में अपनी जादूगरी दिखाने के लिए तैयार हैं।मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय कुमार और तब्बू जयपुर के सेट पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनके बीच की खास दोस्ती और कैमरे के सामने की केमिस्ट्री को दिखाती है, जो फैंस के बीच एक नई उत्सुकता का कारण बन रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है,कुछ चीजें समय के साथ अच्छी कर आइकॉनिक बन जाती हैं।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला दो अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। (वार्ता)

Entertainment homeslider

कौन हैं अंजुम खान? क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी, एक्टिंग की दुनिया से है खास पहचान

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Shivam Dube मैदान पर अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर उनकी पत्नी Anjum Khan इन दिनों सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने […]

Read More
Entertainment homeslider

19 साल बाद भारत आ रहीं शकीरा, मुंबई में बढ़ाई गई एक और कॉन्सर्ट की तारीख

म्यूजिक प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Shakira लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉन्सर्ट के टिकटों की मांग इतनी तेजी से […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More