श्रीलंका में धूमधाम से मनाया पोंगल

शाश्वत तिवारी

जाफना। श्रीलंका के जाफना स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने पोंगल पर्व धूमधाम से मनाया। उत्सव की शुरुआत कायट्स गांव में हुई, जहां महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय निवासियों को 50 ‘पोंगल किट’ वितरित किए। भारत के महावाणिज्य राजदूत साई मुरली ने भारत एवं श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत करने में इस त्योहार के गहन सांस्कृतिक महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला।

महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा जाफना स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कायट्स में हार्दिक भाव के साथ पोंगल मनाया और 50 पोंगल किट वितरित किए। पोस्ट में आगे कहा गया महावाणिज्य राजदूत साई मुरली ने त्योहार के समृद्ध सांस्कृतिक महत्व और श्रीलंका के साथ भारत की स्थायी मित्रता को रेखांकित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ऐतिहासिक सेल्वा सन्निधि मुरुगन कोविल स्थित थोंडाइमानारू गांव में भी भव्य उत्सव देखने को मिला। एक अन्य एक्स पोस्ट में महावाणिज्य दूतावास ने कहा पोंगल उपहारों ने जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा सेल्वा सन्निथि मुरुगन कोविल में मनाए गए पोंगल उत्सव के रूप में थोंडाइमानारू में मुस्कान ला दी।’’ इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पोंगल किट भी वितरित किए गए, जिसके बाद जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

इसके अलावा भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कलईमगल फ्री एजुकेशन सोसाइटी में छात्रों को 73 स्कूल बैग और लर्निंग किट प्रदान करके शिक्षा पहल का भी समर्थन किया। यह कदम राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण का सम्मान करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था। इन समारोहों के माध्यम से, महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय समुदायों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों की पुष्टि की।

homeslider International

अमेरिका में डबल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व गवर्नर ने खुद को मारी गोली

वाशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वैवाहिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। जस्टिन एडवर्ड फेयरफैक्स, जो राज्य के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके हैं, ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के […]

Read More
homeslider International

हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका, आग से मचा हड़कंप

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह धमाका ग्रैंड ट्रंक रोड […]

Read More
homeslider International

होर्मुज में जहाजों पर हमला ‘अस्वीकार्य’: UN में भारत की कड़ी चेतावनी, 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर जताई चिंता

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर भारत ने वैश्विक मंच पर कड़ा रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में चल रही मध्य पूर्व की स्थिति पर बहस के दौरान भारत ने साफ शब्दों में कहा कि समुद्री व्यापार और निर्दोष नाविकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं […]

Read More