जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘लवयापा’ ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है। मेकर्स ने अब ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान और खुशी कपूर के एक मजेदार सीन से होती है, जिसमें एक यंग कपल की कहानी दिखाई गई है।

उनकी जिंदगी तब एक-दूसरे के सामने खुल जाती है जब वे अपने मोबाइल फोन आपस में बदल लेते हैं। यहीं से असली मजा और ड्रामा शुरू होता है। जब छुपे हुए राज़ सामने आते हैं, तो ट्रेलर इस तरह से आज की जेनरेशन के रिश्तों को एक नए नजरिए से दिखाता है। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म ‘लवयापा’ सात फरवरी को रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment homeslider

कौन हैं अंजुम खान? क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी, एक्टिंग की दुनिया से है खास पहचान

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Shivam Dube मैदान पर अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर उनकी पत्नी Anjum Khan इन दिनों सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने […]

Read More
Entertainment homeslider

19 साल बाद भारत आ रहीं शकीरा, मुंबई में बढ़ाई गई एक और कॉन्सर्ट की तारीख

म्यूजिक प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Shakira लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉन्सर्ट के टिकटों की मांग इतनी तेजी से […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More