बागपत जेलर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

  • पीड़ित महिला डिप्टी जेलर की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
  • बागपत जिला जेल का मामला

लखनऊ। बागपत जिला जेल में तैनात महिला डिप्टी जेलर के साथ अभद्रता और दुष्कर्म के आरोपी जेलर जितेंद्र कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। खेकड़ा कोतवाली में आरोपी जेलर के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बागपत जिला जेल की महिला डिप्टी जेलर ने कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार को भेजी गई शिकायत में कहा था कि 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। महिला अधिकारी का आरोप है कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अधिकारी की शिकायत पर मुख्यालय से जांच बैठा दी गई और जेलर को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट जेल मुख्यालय भेज दी।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महानिरीक्षक कारागार पीवी रामाशास्त्री ने जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया। पांच जनवरी को निलंबन की कार्यवाही होने के बाद आईजी जेल के निर्देश पर आरोपी जेलर के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More