जनपद सिद्धार्थ नगर स्थित शोहरतगढ़ में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई चूक :डॉ अभिषेक महाजन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। शोहरतगढ़ में इंडो-नेपाल के खुनुआ बॉर्डर का एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर के सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सुरक्षा बलों को निगरानी तेज रखने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सीमा पर एसएसबी के साथ समन्वय बना कर संयुक्त रूप से पगडंडियों पर गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

थाना और चौकी का भी लिया जायजा

एसपी डॉ अभिषेक महाजन बॉर्डर का निरीक्षण करने के बाद शोहरतगढ़ थाना, खुनुआ और कोटिया पुलिस चौकी का भी जायजा लिया। थाने के निरीक्षण में एसपी ने संतरी ड्यूटी, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प-डेस्क को देखा और थाना परिसर की साफ-सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाने के विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों का भी एसपी ने गहनता से अवलोकन किया। अभिलेखों में प्रविष्ठियां अपूर्ण पाए जाने पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल अभिलेखों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अपराध के रोकथाम पर दिया जोर

एसपी ने वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाले छेड़छाड़ के साथ अन्य अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग हेतु सायंकाल नियमित एवं रूटीन फूट पेट्रोलिंग, रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी बढ़ाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। एसपी ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए सभी उप-निरीक्षकों को अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्ण निष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुए बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने के लिए कहा। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More